March 26, 2026 4:38 am

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, विभागीय स्टॉलों में सजेगी 25 वर्षों की विकास गाथा

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर भव्य राज्योत्सव — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ, विभागीय स्टॉलों में सजेगी 25 वर्षों की विकास गाथा
बस्तर ओलंपिक की प्रारंभ तिथि में होगा परिवर्तन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर में ऐतिहासिक और भव्य राज्योत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह राज्योत्सव प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और विकास की कहानी को प्रदर्शित करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि से निर्मित छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बीते 25 वर्षों की विकास यात्रा को राज्योत्सव स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी नवा रायपुर में 5 दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन होगा, जबकि सभी जिला मुख्यालयों में 3 दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप लिए होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ और रोड शो
श्री साव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर नवा रायपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत में भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस मार्ग पर 12 आकर्षक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोक परंपरा और विकास योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी।
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

बस्तर ओलंपिक की तिथि में परिवर्तन
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि बस्तर ओलंपिक की पूर्व निर्धारित प्रारंभ तिथि में स्थानीय परिस्थितियों के कारण बदलाव किया जाएगा। फिलहाल स्कूलों की छुट्टियाँ चल रही हैं और सभी जिलों में राज्योत्सव का आयोजन भी होने जा रहा है, ऐसे में नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें