March 26, 2026 12:43 am

पीएम सौर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहा है छत्तीसगढ़: जानिए इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व में शुरू की गई पीएम सौर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। यह योजना केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को मुफ्त बिजली, अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में इस योजना का शानदार क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे राज्य के हजारों घरों की छतें अब ऊर्जा के स्रोत बन चुकी हैं। इस लेख में हम आपको योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवा रहे हैं।

योजना का शुभारंभ और उद्देश्य

इस योजना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को की गई थी। इसका लक्ष्य है कि मार्च 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएं, जिससे भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

सस्ती दर पर ऋण और बिजली बिल में राहत

इस योजना के अंतर्गत, जो उपभोक्ता 3 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगवाना चाहते हैं, उन्हें 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सोलर प्लांट से जो बिजली बनेगी, उसमें से जितनी उपभोक्ता खुद उपयोग करेगा, उसका लाभ उसे सीधा मिलेगा। बाकी बची हुई बिजली यूनिटें आगामी बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएंगी। इसका मतलब है कि आपके बिजली बिल में बड़ी राहत मिलेगी — और कई मामलों में यह बिल शून्य तक हो सकता है।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी

छत्तीसगढ़ में योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से उपभोक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है:

* यदि कोई उपभोक्ता 1 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाता है, तो उसे केंद्र सरकार से 30,000 रुपये और राज्य सरकार से 15,000 रुपये की सहायता मिलेगी। इस प्रकार कुल 45,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

* 2 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार 60,000 रुपये और राज्य सरकार 30,000 रुपये की सहायता देती है। इस तरह कुल 90,000 रुपये की सहायता मिलती है।

* यदि उपभोक्ता 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाता है, तो उसे केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार 1,08,000 रुपये की कुल वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।

ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी / रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के लिए विशेष प्रावधान

सामूहिक आवासीय परिसरों के लिए भी योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध है:-

यदि सार्वजनिक उपयोग के लिए सोलर प्लांट की क्षमता 3 किलोवाट तक प्रति घर है, तो 18,000 रुपये प्रति किलोवाट प्रति घर की सहायता दी जाती है।

यदि क्षमता 2 किलोवाट तक प्रति घर है, तो 10,000 रुपये प्रति किलोवाट प्रति घर की सहायता मिलेगी।

किसी भी स्थिति में प्रति घर अधिकतम 74,000 रुपये की सहायता का लाभ मिल सकता है।

सरकार का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि अगले दो वर्षों में कम से कम 6 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित किए जाएं। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा ज़रूरतों की पूर्ति होगी, बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा और लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

 

पीएम सौर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल घरों को रोशन कर रही है, बल्कि आम लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल छत्तीसगढ़ और पूरे देश को ऊर्जा क्रांति की ओर ले जा रही है।

अब समय है कि हम सभी इस योजना का लाभ उठाएं और अपने घर की छत को बनाएं ऊर्जा का स्रोत। सूरज की रोशनी अब सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि भविष्य की समृद्धि का आधार है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें