March 25, 2026 11:10 pm

UPSC में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को CM विष्णुदेव साय की बधाई, वीडियो कॉल पर की बातचीत; 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों से **वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री साय ने **खरसिया (रायगढ़) निवासी रौनक अग्रवाल, रायपुर निवासी संजय डहरिया, धमतरी जिले के परसवानी निवासी डायमंड सिंह ध्रुव और एमसीबी जिले के जनकपुर निवासी दर्शना सिंह** से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के परिवारजनों से भी संवाद कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर **छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है**। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा अपने परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने **UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल** से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात भी की। उन्होंने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी उल्लेखनीय सफलता पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि **कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता**।

इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता **शीतल अग्रवाल** और भाई **विनायक अग्रवाल** भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें