March 25, 2026 11:00 pm

पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

मुंबई: 28 जनवरी /  पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

सूत्रों के अनुसार, मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर विमान (VTSSK, LJ45) रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद विमान में आग लग गई। विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें दो क्रू मेंबर और दो सहयोगी शामिल थे।

दावे के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सुबह लगभग 8.48 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुँचा। विमान के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी जा रही है।

इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक और हलचल का माहौल बन गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा संवेदना व्यक्त किए जाने के संदेश सामने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अजित पवार आगामी ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे, जहाँ उनकी कई जनसभाएँ प्रस्तावित थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्री अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में उन्हें व्यापक सम्मान हासिल था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त करने का उनका जज़्बा भी उल्लेखनीय था. उनका असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

 

 

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें