March 25, 2026 11:01 pm

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी बिगुल बजा, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएंगे परिणाम

 

BIG NEWS: बिहार में चुनावी बिगुल बजा, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया शेड्यूल का एलान, दो चरणों में होगा मतदान, कुल 7.42 करोड़ मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग

पटना, 6 अक्टूबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

इस बार कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में उससे पहले पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम की जानकारी

चुनाव प्रक्रिया पहला चरण (121 सीटें) दूसरा चरण (122 सीटें)
अधिसूचना जारी 10 अक्टूबर 2025 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 20 अक्टूबर 2025
नामांकन की जांच 18 अक्टूबर 2025 21 अक्टूबर 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 23 अक्टूबर 2025
मतदान की तिथि 6 नवंबर 2025 11 नवंबर 2025
मतगणना 14 नवंबर 2025

मुख्य बिंदु:

  • कुल मतदाता: 7.42 करोड़
  • नए मतदाता: 14 लाख
  • हर मतदान केंद्र पर औसतन 818 वोटर
  • सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था
  • मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के लिए अलग काउंटर
  • अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई
  • 500 से अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बल की कंपनियां तैनात

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर बिहार के बदलाव का दिन होगा। कांग्रेस ने इस बार सीटों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं RJD ने शिकायत की कि कई मतदाताओं के नाम अब भी सूची में नहीं जुड़े हैं।

एनडीए की ओर से जेडीयू, बीजेपी और हम पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दावा किया है। भाजपा का लक्ष्य 200 से अधिक सीटें जीतने का है। आम आदमी पार्टी और जन सुराज पार्टी ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

वर्तमान स्थिति

एनडीए के पास फिलहाल 131 सीटें हैं, जिनमें भाजपा की 80, जेडीयू की 45, हम की 4 और दो निर्दलीय विधायक हैं।
महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं, जिनमें राजद की 77, कांग्रेस की 19, भाकपा (माले) की 11, माकपा की 2 और भाकपा की 2 सीटें हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार 17 नए प्रयोग किए जा रहे हैं। सभी दलों को अंतिम मतदाता सूची सौंप दी गई है और 22 साल बाद सूची का शुद्धिकरण हुआ है। सभी बूथों पर पारदर्शिता के लिए विशेष उपाय किए गए हैं।

 

बिहार में चुनावी काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में किसकी होगी जीत और किसे मिलेगा बिहार की सत्ता का ताज, इसका फैसला 14 नवंबर को होगा। सभी निगाहें बिहार के इस बड़े लोकतांत्रिक पर्व पर टिकी हैं।


 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें